फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के खतरे के बीच वन्यजीवों की जिंदगी पर भी मंडराने लगा खतरा

Sat, 28 Mar 2020 07:36 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

कोरोना वायरस के खतरे के बीच वन्यजीवों की जिंदगी पर भी खतरा मंडराने लगा है बेखौफ शिकारी वन क्षेत्रों में दाखिल होकर दुर्लभ प्रजाति के वन्यजीवों का शिकार करने की फिराक में लगे हैं । वहीं प्रमुख वन संरक्षक ने सभी अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर हर संभव कदम उठाए जाएं और शिकारियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए जो पहले वन्यजीवों के शिकार के मामले में गिरफ्तार किए जा चुके हैं राजधानी से सटे मोथरोवाला में दुर्लभ प्रजाति के पैंगोलिन व पार्कोलिन जैसे वन्यजीवों का शिकार किए जाने के बाद प्रमुख वन संरक्षक जयराज ने जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व , राजाजी टाइगर रिजर्व समेत सभी वन्यजीव अभयारण्यों के निदेशक को सलाह देते हुए कहा है कि हाथी , तेंदुआ समेत सभी वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर हर संभव कदम उठाए जाएं ।प्रमुख वन संरक्षक का कहना है कि बेखौफ शिकारी कोरोना वायरस के खतरे के बीच वन्यजीवों का शिकार कर सकते हैं । ऐसे में शिकारियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए। ऐसे शिकारियों पर भी नजर रखी जाए जो पहले वन्यजीवों के शिकार के मामले में जेल जा चुके हैं ।प्रमुख वन संरक्षक जयराज का कहना है कि यदि वन्यजीवों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ।इसके साथ उन्होंने पेड़ों के अवैध कटान और खनन की घटनाओं पर भी रोक लगाने की कड़ी हिदायत अधिकारियों को दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें