फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चहारदीवारी को लेकर मारपीट के मामले में क्रास मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
Iएक पक्ष के नौ लोगों पर लगाई बलवा समेत कई गंभीर धाराएंI
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के भीमावाला में भूखंड की चहारदीवारी को लेकर हुई मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने क्रास मुकदमा दर्ज किया है। एक पक्ष पर बलवा समेत विभिन्न धाराओं मेंं केस दर्ज हुआ है तो दूसरे पक्ष पर चोट पहुंचाने और आपराधिक धमकी देने का केस लिखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



पुलिस को दी तहरीर में भीमावाला निवासी अनीता ने बताया कि उनकी भूमि पर चहारदीवारी कर दी गई थी। विरोध करने पर भीमावाला निवासी राधेश्याम, पवन, रामेश्वर, खेम सिंह, देवेंद्र, केशव, श्वेता, सरोज, सुमन ने एक राय होकर उनपर लाठी, डंडो और धारदार हथियार से हमला कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन




भीमावाला निवासी राधेश्याम ने बताया कि शुभम, हरवीर सिंह, अभिषेक ने उनके और पत्नी श्वेता के साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली प्रभारी सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि राधेश्याम, पवन, रामेश्वर, खेम सिह, देवेंद्र, केशव, श्वेता, सरोज, सुमन पर बलवा, हथियार से हमला, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, आपराधिक धमकी समेत विभिन्न धाराओं पर केस दर्ज किया गया। वहीं, शुभम, हरवीर सिंह, अभिषेक के खिलाफ चोट पहुंचाने और आपराधिक धमकी से संबधित धाराओं में मुकदमा लिखा गया है।





Iघायलों पर ही लगा दी गंभीर धारा, पुलिस कार्रवाई पर सवालI

दो पक्षों में मारपीट मामले में राधेश्याम और श्वेता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल लाया गया था। दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष की तहरीर लेकर उनका भतीजा देवेंद्र सिंह कोतवाली पहुंचा था, लेकिन देवेंद्र के मुताबिक पुलिस कार्रवाई को लेकर टालमटोल कर रही थी। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से पड़ोस के युवक ने अपने हाथ पर चोट लगने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। देवेंद्र सिंह का कहना था हैरानी की बात है कि जिस पक्ष को गंभीर चोटें आईं उनपर ही पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दज किया है। ऐसे में पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें