विभिन्न थाना क्षेत्रों में जन संपर्क अभियान चला रही है आएएफ
कोतवाली पुलिस ने शांति व्यवस्था को लेकर आरएएफ की एक प्लाटून के साथ क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस और आरएएफ के जवानों ने सशस्त्र मंडी चौक, विकासनगर बाजार, अस्पताल रोड, मुस्लिम बस्ती, बाबूगढ़, नवाबगढ़ के साथ ही मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे के आसपास के क्षेत्रों में भी फ्लैग मार्च किया।
कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि 108 बटालियन आरएएफ मेरठ (उत्तर प्रदेश) के प्लाटून के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। उन्होंने बताया कि 19 से 26 जून तक विभिन्न थाना क्षेत्रों में जाकर आरएएफ जानकारी हासिल करने के साथ ही जन संपर्क अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि कोतवाली पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। फ्लैग मार्च निकाले जाने से जनता में भी सुरक्षा की भावना जागृत होती है। फ्लैग मार्च में आरएएफ के असिस्टेंट कमांडेंट राजकुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक भुवन पुजारी, चौकी प्रभारी बाजार विवेक भंडारी मौजूद रहे।