फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कोतवाली पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अकलीम को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


विकासनगर। सहसपुर कोतवाली पुलिस ने ढाकी निवासी हिस्ट्रीशीटर अकलीम को रविवार को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस, आयुध अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट समेत कई धाराओं में 14 प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि ड्रग फ्री देवभूमि 2025 के तहत नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी ने क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों को चिह्नित कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए थे। रिपोर्ट के आधार पर शासन ने आरोपी को जेल भेजने के आदेश दिए थे। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद सुद्धोवाला जेल भेज दिया गया है। ड्रग तस्करों के चिह्नीकरण की करवाई जारी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें