फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: क्विज में कोठा तारली की टीम ने पाया पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

कालसी। राजकीय इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय विज्ञान क्विज का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की जूनियर व सीनियर वर्ग की टीम ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कोठा तारली की टीम ने प्रथम स्थान, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सहिया की टीम ने दूसरा व राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दातनू की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार से सीनियर वर्ग में जीआईसी कचटा-गांगरौ की टीम ने प्रथम, जीजीआईसी हरिपुर की टीम ने द्वितीय व पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कलसी की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विज्ञान ब्लॉक समन्वयक आशीष डबराल, कपिल उनियाल, मोहित उपाध्याय, मोहम्मद काशिफ, परविंदर कौर, राजबाला पैन्यूली, पूर्णिमा चौहान, पानू चौहान, भारती डबराल, संगीता रयाल, देवेंद्र चौहान आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें