फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: भूस्खलन के कारण कोटद्वार-पौड़ी हाईवे बंद, बैरियर लगाकर रोके गए वाहन; बदरीनाथ हाईवे पर आवाजाही सुचारू

Mon, 12 Aug 2024 07:35 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
विज्ञापन
भूस्खलन के बाद आवाजाही सुचारू - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर छिनका में पहाड़ी से रविवार को दोपहर में 12 बजे भूस्खलन हुआ था, जो रात को करीब नौ बजे वाहनों की आवाजाही के लिए खुल पाया। रात को बारिश होने पर फिर से यहां मलबा आ गया, जिस कारण सोमवार को सुबह साढ़े सात बजे तक वाहनों की आवाजाही थमी रही। कार्यदायी संस्था की जेसीबी मशीनों से मलबे का निस्तारण किया गया, जिसके बाद दिनभर वाहनों की आवाजाही सुचारू रही। वहीं सोमवार शाम को करीब 5:15 बजे क्षेत्र में भारी बारिश और पहाड़ियों से भूस्खलन होने के कारण कोटद्वार-पौड़ी हाईवे बंद हो गया है। कोटद्वार और दुगड्डा में बैरियर लगा करके वाहनों के आवाजाही रोक दी गई है। एनएच खंड धुमाकोट की ओर से जेसीबी मशीन मौके पर भेज कर हाइवे खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें