फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar: भतकोट गांव में घर के आंगन में खेल रही चार साल की बच्ची को गुलदार ने मार डाला, बुरे हाल में मिला शव

Thu, 02 Apr 2026 11:23 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

दृष्टि रात को खाना खाने के बाद घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान घात लगाए गुलदार ने उसे जबड़े में जकड़ लिया।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौबट्टाखाल क्षेत्र के ग्राम सभा तिमली  स्थित भतकोट गांव में चार वर्ष की बच्ची को गुलदार ने निवाला बना लिया। बच्ची का शव झाड़ियों से बुरे हाल में बरामद हुआ।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है। ग्राम भतकोट निवासी हरेंद्र की चार साल की बेटी दृष्टि रात को खाना खाने के बाद घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान घात लगाए गुलदार ने उसे जबड़े में जकड़ लिया।

Tehri: ग्राम प्रधान और वन दरोगा समेत तीन लोगों पर भालू ने किया हमला, लड़कर ऐसे बचाई जान
विज्ञापन


गुलदार उसे आंगन से खींचकर नीचे खेतों की ओर ले गया। परिजनों का शोर सुनकर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और दृष्टि की तलाश शुरू कर दी। काफी कोशिश के बाद घर से कुछ दूर झाड़ियों में दृष्टि का शव बरामद हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें