फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar: अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग, सड़कों पर उतरे कई संगठनों के लोगों ने किया प्रदर्शन

Mon, 05 Jan 2026 04:52 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी देवी मंदिर चौराहे में एकत्र हुए। यहां से उन्होंने नगर में रैली निकाल प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
अंकिता हत्याकांड को लेकर प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के बैनर तले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार साक्षी उपाध्याय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।

विज्ञापन


सोमवार को विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी देवी मंदिर चौराहे में एकत्र हुए। यहां से उन्होंने नगर में रैली निकाल प्रदर्शन किया। रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए तहसील पहुंचकर सभा में तब्दील हुई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी की हत्याकांड के बाद से ही उत्तराखंड की जनता में गहरा आक्रोश व्याप्त है। कहा कि शुरुआत से ही प्रदेश की जनता वीआईपी के नाम का खुलासे की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें