छावनी परिषद के जंगल में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लैंसडोन छावनी परिषद के पठानकोट क्षेत्र में वन में आग लग गई। इस दौरान आग से हजारों की संख्या में लगी छोटी पौध नष्ट हो गई। छावनी परिषद के वनकर्मियों व सेना के जवानों के अथक प्रयासों से छह घंटे के बाद आग पर काबू पा लिया गया। वनाअग्नि से दो हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ।
वन दारोगा बीरबल सिंह ने बताया कि वन क्षेत्र आग की चपेट में आने से हजारों छोटी पौध वनाग्नि की भेंट चढ़ गई। बड़े पेड़ों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।