फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय जूनियर बैडमिंटन खिलाड़ी से अल्मोड़ा में दुष्कर्म, कोलकाता पुलिस पहुंची

Thu, 19 Dec 2019 08:45 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा

सार

  • सितंबर में अल्मोड़ा हुए राष्ट्रीय टूर्नामेंट के दौरान पीड़िता के साथ हुआ शर्मनाक कृत्य
  • कोलकाता में पॉक्सो के तहत जीरो एफआईआर दर्ज, कोलकाता पुलिस अल्मोड़ा पहुंची
विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सितंबर में अल्मोड़ा में हुए राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के दौरान एक जूनियर खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। कोलकाता की इस जूनियर खिलाड़ी ने वापस लौटने के बाद परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद कोलकाता में पॉक्सो के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन


बुधवार को कोलकाता पुलिस इस मामले को लेकर अल्मोड़ा पहुंची। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सितंबर में अल्मोड़ा में हुए राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के दौरान कोलकाता से जूनियर और सीनियर खिलाड़ियों की टीम अल्मोड़ा पहुंची थी।

विज्ञापन

सीनियर बैडमिंटन खिलाड़ी पर दुष्कर्म का आरोप

इसी दौरान कोलकाता से आए एक सीनियर बैडमिंटन खिलाड़ी ने इस जूनियर बैडमिंटन खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म किया। बताया गया कि इस मामले में कोलकाता में पीड़िता की ओर से पॉक्सो के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

घटनास्थल अल्मोड़ा में होने के कारण यह मामला महिला थाना अल्मोड़ा को स्थानांतरित कर दिया गया है। इधर सूत्रों के मुताबिक बुधवार को कोलकाता पुलिस टीम की टीम ने अल्मोड़ा पहुंचकर कोर्ट में इससे संबंधित दस्तावेज पेश किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें