फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: तहसील की समस्याओं को लेकर किसान यूनियन ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन तोमर ने मंगलवार को तहरीर परिसर में धरना दिया। उन्होंने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करते हुए जनता और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए तहसील में नायब तहसीलदार और अपर तहसीलदार की नियुक्ति करने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में किसान यूनियन ने कहा कि काफी समय से तहसील में अपर तहसीलदार और नायब तहसीलदार का पद रिक्त है। केवल तहसीलदार होने के कारण यहां लंबित वादों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। एक ही अधिकारी होने के कारण लोगों को विभिन्न प्रमाणपत्रों के लिए तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। बड़ी तहसील होने के बाद भी यहां मात्र एक रजिस्ट्रार कानूनगो उपलब्ध है।
किसानों ने आरोप लगाया, तहसील सदर में पक्षकारों द्वारा अधिकारियों के नाम पर पैसे की मांग की जा रही है। न देने पर उनकी पत्रावलियां दबा दी जाती है। लेखपाल भी बिना सुविधा शुल्क लिए कोई काम नहीं करते। सर्वे नायब तहसीलदार का पद काफी समय से रिक्त है। इस दौरान सदीप चौहान, मेहरदीन, संजीव तोमर सहित बड़ी संख्या में यूनियन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें