किन्नर नेता रजनी रावत पर किन्नर निशा चौहान ने बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रजनी रावत समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली प्रभारी राकेश गुसाईं ने बताया, किन्नर निशा ने शिकायत की है। कहा, उनकी गुरु बिंदु ने फोन कर हाथीबड़कला डेरे पर बुलाया। आरोप है कि वहां रजनी रावत और उसके 30-35 चेलों ने उन्हें बुरी तरह पीटा। इसके बाद उनसे खाली पेज पर दस्तखत करवा पुलिस कार्रवाई न करने की धमकी दी। आरोप लगाया कि उन्हें पूरी रात बंदी बनाकर रखा गया। उनके कैमरे का मेमोरी कार्ड खाली करवा दिया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया, रजनी रावत और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।