गली के बच्चों ने दी जानकारी
जिस समय आरोपी युवक बच्चे को आइसक्रीम दिला रहा था, वहीं, पास में ही गली के कुछ बच्चे खेल रहे थे। उन्होंने अनजान युवक की गोद में बच्चे को देखा और गली में खड़े लोगों को बताया कि बच्चा पास के ही घर का है। इस पर शक होने पर लोगों ने युवक से जानकारी ली थी। जिसके बाद आरोपी युवक पकड़ा गया।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: टिहरी जिले में दर्दनाक हादसा, गजा-खाड़ी मार्ग पर कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
बच्चों के अपहरण कर फरार हो रहे युवक के पकड़े जाने बाद पुलिस और आसपास के लोगों ने गली में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसमें युवक डेढ़ साल के हम्माद को गोद में उठाकर ले जाते कैद हो गया। बताया जा रहा है कि युवक के पास कपड़े की झोली के अलावा एक बैग भी था।