फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: खुशी ने जीती मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन निबंध प्रतियोगिता

Sat, 19 Sep 2026 11:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज की छात्रा खुशी पटेल ने मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के तहत आयोजित निबंध प्रतियोगिता में स्थान बनाया। उन्हें शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर सम्मानित किया गया। खुशी पटेल कक्षा 11 कला वर्ग की छात्रा हैं। उन्हें विधानसभा विकास नगर से चयनित दो विद्यार्थियों में शामिल किया गया। मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। भविष्य में उन्हें प्रशिक्षण और शैक्षणिक व व्यावसायिक कोर्स के लिए नकद सहायता देने की घोषणा हुई। खुशी इंटरमीडिएट परीक्षा के बाद स्नातक के साथ यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करना चाहती हैं। प्रधानाचार्य संजीव कलूरा ने विद्यार्थियों को ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें