फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: अंडर-21 कैटेगरी में सभी को पछाड़ पौड़ी की अंकिता ने दिलाया पहला गोल्ड

Sat, 11 Jan 2020 08:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • गुवाहाटी में शुरू हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अंडर-21 कैटेगरी में सभी को पछाड़ा
विज्ञापन
कोच के साथ अंकिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय की ओर से आयोजित खेलो इंडिया में पौड़ी की अंकिता ध्यानी ने अपनी काबिलियत का एक बार फिर लोहा मनवाया है। अंकिता ने 5000 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीता है। यह उत्तराखंड का पहला गोल्ड मेडल है। 

विज्ञापन


गुवाहाटी में शुरू हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स गुवाहाटी-2020 में अंकिता ध्यानी ने अंडर-21 कैटेगरी में 5000 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। अंकिता ने दौड़ 38 मिनट सात सेकेंड में पूरी कर रिकॉर्ड बनाया। उत्तराखंड एथलेटिक्स फेडरेशन के सचिव केजेएस कलसी ने बताया कि अंकिता ध्यानी ने अन्य राज्यों के प्रतिद्वंद्वियों को बुरी तरह पछाड़ा।

अंकिता के प्रदर्शन की सभी राज्यों ने सराहना की। कहा कि अंकिता ने पिछले वर्ष के खेलो इंडिया में भी दो गोल्ड मेडल जीते थे। अंकिता ध्यानी महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून की छात्रा रही हैं। वह जयहरीखाल पौड़ी की निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकिता के रिकॉर्ड

- खेलो इंडिया-2019 में अंकिता ने अंडर-17 कैटेगरी में दो गोल्ड मेडल जीते।
- यूथ नेशनल एथलेटिक्स में गोल्ड जीता।
- जूनियर नेशनल गेम्स में गोल्ड जीता।
- स्कूल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड।
- इसके अलावा भी अन्य नेशनल प्रतियोगिता में 10 से ज्यादा गोल्ड व अन्य मेडल जीत चुकी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें