स्थानीय लोग पहुंच रहे किलोंग मंडी
सीमांत क्षेत्र के लोगों का दल भी इस स्थान पर पहुंचकर पुरानी यादों को ताजा कर रहा है। हाल ही में किलोंग मंडी गए स्थानीय लोगों के दल में शामिल लक्ष्मण फरकिया ने बताया कि इस क्षेत्र में जाने के लिए नीती गांव से होकर गुजरना पड़ता है। यह क्षेत्र भारत-तिब्बत व्यापार का प्रमुख केंद्र था लेकिन युद्ध के बाद यह वीरान हो गया। अब सरकार की सीमा दर्शन योजना के तहत पूर्वजों की इस विरासत को देखने और उस समय की परिस्थितियों को समझने का मौका मिला है। यह स्थान बहुत ही खूबसूरज है। अब यहां तक सड़क भी बन चुकी है।
इस क्षेत्र में जाने के लिए अनुमति की जरूरत पड़ती है। यहां स्थानीय लोग तो जाते थे लेकिन इस साल से पर्यटक भी पहुंचने लग गए हैं।
- चंद्रशेखर वशिष्ठ, एसडीएम ज्योतिर्मठ।