हेलीकॉप्टर बुकिंग के लिए उन्होंने एक मोबाइल नंबर पर बात की। कॉल उठाने वाले ने अपना नाम अनुराग उनियाल निवासी जाखन देहरादून बताया। उसने बताया कि वह उनकी फाटा से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग कर देगा। उन्हें एडवांस के रूप में 1.80 लाख रुपये देने होंगे।
विश्वास करते हुए विनीत झंवर ने उनियाल की ऋषिकेश वाली कंपनी में 23 मई को 1.44 लाख रुपये जमा कर दिए। चार दिन बाद उनियाल का फोन आया कि बाकी के रुपये भी एनईएफटी कर दो। यह रुपये भी उन्होंने भेज दिए।
इसके बाद 28 मई को उन्होंने 12 बजे फाटा से केदारनाथ जाने की बात कही तो वह इधर-उधर की बातें करने लगा। सभी लोग वहीं पर इंतजार करते रहे, लेकिन कोई टिकट उसने नहीं भेजे।इस पर जब उन्होंने अपनी यात्रा रद्द कर दी और पैसे वापस मांगे तो उसने इन्कार कर दिया। इस मामले में अनुराग उनियाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।