केदारनाथ आपदा में प्रभावित केदारघाटी के 192 होटल, लॉज, ढाबा व्यवसायियों के अप्रैल 2014 से मार्च 2017 तक के बिजली के बिल करीब एक करोड़ 22 लाख रुपये शासन ने माफ कर दिए हैं। अब व्यावसायियों को आगामी एक अप्रैल से बिजली के बिलों का भुगतान करना होगा।
शासनादेश के तहत ऊर्जा निगम ने राजस्व विभाग की मदद से तिलवाड़ा से केदारनाथ तक के होटल, लॉज, ढाबा, रेस्टोरेंट और धर्मशाला व्यवसायियों का चिह्निकरण किया।
पांच स्थानों पर शिविरों का संचालन कर जीओ के आधार पर ऊर्जा निगम ने संबंधित व्यावसायियों से जरूरी कागजात मांगे। इस दौरान उनके प्रतिष्ठानों का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया।