फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन की सीख देती है रामायण : अजय प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

I

I
I

Iभूड़पुर चांदनी चौक स्थित गौरा देवी मंदिर में रामकथा का आयोजनI

भूड़पुर चांदनी चौक स्थित गौरा देवी मंदिर में चल रही श्री राम कथा के आठवें दिन कथा व्यास अजय प्रकाश पोखरियाल ने कहा कि रामायण हिंदू धर्म के पवित्र ग्रंथों में से एक है। इसमें रचित सभी गुण जीवन के लिए हितकारी हैं। कहा कि ये सभी गुण व्यक्ति को सत्य व सफलता के मार्ग बताते हैं। रामायण में भगवान श्रीराम के गुणों का उल्लेख किया गया है। साथ ही उनके जीवन के संघर्षों का जिक्र है। कहा कि रोजाना रामायण का पाठ करने से जीवन के सही मोल का पता चलता है। साथ ही मनुष्य के सभी कष्ट भी खत्म हो जाते हैं। रामयण केवल धर्मिक ग्रंथ ही नहीं, बल्कि मनुष्य को जीवन की सीख भी देती है। कहा कि सोमवार को रामलला अयोध्या में विराजमान हो रहे हैं। सभी अपने घरों में दीपक जलाकर उत्सव मनाएं।
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, धीरेंद्र प्रसाद चमोली, महावीर प्रसाद उनियाल, अनूप नेगी, प्रियंका देवी, सुमित्रा देवी, संगीता और पूनम रंजन आदि मौजूद थे। दूसरी ओर शिव मंदिर में चल रही श्री राम कथा के आठवें दिन व्यास पंकज पुरोहित ने कहा कि प्रभु श्रीराम ने रावण का वध कर लंकावासियों को रावण के अत्याचारों से मुक्ति दिलाई। इस मौके पर सुनील बेंजवाल, त्रिभुवन सेमवाल, द्वारिका सेमवाल, ऋषभ मिश्रा, नीतीश कुमार, अजय खत्री और गणेश प्रसाद पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें