फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कटापत्थर चेक पोस्ट बंद बनाया जाएगा पड़ाव स्थल

Sat, 17 May 2025 01:23 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
चारधाम यात्रा प्रशासन ने कटापत्थर चेक पोस्ट को बंद कर दिया है। कटापत्थर में यात्रियों के लिए पड़ाव स्थल बनाया जाएगा। अब, केवल हरबर्टपुर बस अड्डा स्थित चेक पोस्ट पर ही वाहनों के ट्रिप कार्ड और ग्रीन कार्ड की जांच होगी। हालांकि, इसका कारण स्पष्ट नहीं किया गया है। बीते वर्ष हरबर्टपुर अंतरराज्यीय बस अड्डे को यात्रा पड़ाव स्थल और परिवहन विभाग की चेक पोस्ट बनाया गया है। उत्तरकाशी के डामटा स्थित परिवहन विभाग की चेक पोस्ट को कटापत्थर स्थानांतरित किया गया था। इस बार हरबर्टपुर और नया गांव पेलियो में चारधाम यात्रा के पंजीकरण भी शुरू हो गए थे। शुक्रवार को कटापत्थर चेक पोस्ट को बंद कर दिया गया। केवल, हरबर्टपुर चेक पोस्ट पर ही वाहनों के ट्रिप कार्ड और ग्रीन कार्ड की जांच की गई। एसडीएम ने विनोद कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर कटापत्थर चेक पोस्ट को बंद किया गया है। बताया कि यहां पड़ाव स्थल बनाया जाएगा। यहां यात्रियों के विश्राम के लिए टेंट लगाया जा रहा है। शौचालय, पेयजल और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि केवल हरबर्टपुर बस अड्डे पर चेक पोस्ट रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें