फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : न्यायमूर्ति मलिमथ हो सकते हैं नैनीताल हाईकोर्ट में नए जस्टिस

Wed, 19 Feb 2020 07:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल

सार

  • सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की है कर्नाटक से उत्तराखंड हाईकोर्ट में भेजने की सिफारिश
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रवि विजय कुमार मलिमथ उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए जज हो सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने 12 फरवरी को न्यायमूर्ति मलिमथ को उत्तराखंड हाईकोर्ट भेजने की सिफारिश की है। इसके अलावा, कॉलेजियम ने दिल्ली के न्यायमूर्ति डा. एस मुरलीधर को हरियाणा हाईकोर्ट और महाराष्ट्र हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रंजीत वी मोरे को मेघालय हाईकोर्ट भेजने की भी सिफारिश की है। 

विज्ञापन

25 मई 1962 को जन्मे न्यायमूर्ति रवि विजयकुमार मलिमथ कर्नाटक हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश स्वर्गीय वीएस मलीमथ के पुत्र हैं। उन्होंने 28 जनवरी 1987 से बंगलौर में अधिवक्ता के रूप में मुख्यत: सांविधानिक, सिविल, क्रिमिनल, लेबर और सर्विस के मामलों की प्रैक्टिस शुरू की थी। इसके बाद उन्हें 18 फरवरी 2008 को कर्नाटक हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायमूर्ति के रूप में नियुक्त किया गया। 17 फरवरी 2010 को वह स्थायी न्यायमूर्ति बने।


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें