हरबर्टपुर। नवोदय विद्यालय रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर में आयोजित नेशनल पेंचक सिलार्ट क्वालिफायर प्रतियोगिता में बीडीएम स्कूल के दो विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। विद्यालय की कक्षा छह की छात्रा अनु कुमारी व कक्षा सात के छात्र अंश कुमार ने गोल्ड मेडल जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने दोनों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा विद्यालय पढ़ाई के साथ बच्चों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहा है, जिससे बच्चे जनपद, राज्य व राष्ट्रीय खेलों में विद्यालय व अपने परिवारों का नाम रोशन कर रहे हैं। संवाद