फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शिवालिक एकेडमी ने 25 स्वर्ण, चार रजत और सात कांस्य पदक जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। देहरादून के आमवाला में कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शिवालिक एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 स्वर्ण, चार रजत, और सात कांस्य पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में सृष्टि शर्मा ने तीन स्वर्ण पदक, वर्णिका कठैत ने एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक हासिल किए। जबकि दिव्यांशी ने स्वर्ण पदक, सूर्यश कठैत ने दो स्वर्ण, सूर्य राणा और पार्थ ने स्वर्ण पदक, आयुष कुमार दास दो स्वर्ण पदक, ऋद्धि शुक्ला एक स्वर्ण और रजत पदक, अक्षित थापा दो स्वर्ण पदक, अनिकेत कुंवर रजत और कांस्य पदक, शिवानिया ने स्वर्ण और कांस्य पदक, लव कुमार ने रजत और कांस्य पदक, अक्ष भंडारी ने कांस्य पदक, आराध्या चौधरी ने रजत पदक और शूर्य ध्यानी ने कांस्य पदक हासिल किया। प्रधानाचार्य रजनी त्यागी ने इस उपलब्धि को विद्यालय के लिए गौरव का विषय बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें