कन्या दक्षिणा को पीएम केयर फंड में दिया दान -अजय कुमार ने शुरू की मुहिम, बोले-देश की मदद करना भी कन्या दान के पुण्य समान कहा- देश के मुश्किल समय में हर किसी को आगे आना होगा, मुहिम से जुड़े कई लोग माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। कोरोना संक्रमण का नवरात्र पर भी बड़ा असर देखने को मिल रहा है। नवरात्र की अष्टमी या नवमी पर कन्या पूजन करने व दक्षिणा देने की परंपरा इस बार कई जगह नहीं दिखाई दे रही। लोग कन्या दक्षिणा की राशि पीएम केयर फंड में दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि देश मे मुश्किल समय में योगदान देना भी कन्या दान के पुण्य समान है। सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार ने कहा कि उन्होंने मुहिम चलाई है कि लोगों को पीएम केयर फंड में दान करने को प्रेरित करें। कहा कि इसकी शुरुआत उन्होंने खुद से की। उनके परिवार में नवरात्र पर 11 कन्या पूजन किया जाता है। इन्हें 21-21 रुपये दक्षिणा दी जाती है। लेकिन, इस नवरात्र पर उन्होंने यह राशि पीएम केयर फंड में दान कर दी है। कहा कि मौजूदा समय मे देश संकट में है। हर देशवासी को मुश्किल समय में संभव मदद करनी चाहिए। कहा कि उनकी इस मुहिम से दूधली निवासी कांति देवी, संजय बर्तवाल, मनीष कुमार भी जुड़े हैं। गौरव