नदी में डूबे कांवड़िए को बचाया।
- फोटो : अमर उजाला
कांवड़ मेला शुरू होते ही गंगा में कांवड़ियों के डूबने की घटनाएं भी शुरू हो गई है। ताजा मामला हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र के पास का है, जहां पर गंगा में नहा रहा कांवड़ियां गंगा के तेज बहाव में पैर फिसलने से गिर गया। लेकिन जल पुलिस की तत्परता के कारण कांवड़िए को सकुशल बचा लिया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।