संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कांवड़ यात्रा के दौरान रुड़की और हरिद्वार में कांवड़ियों का सैलाब उमड़ रहा है। इस दौरान रुड़की में कांवड़ पटरी पर एक शिविर के पास विस्फोटक मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हैंड ग्रेनेड जैसी कोई वस्तु वहां मिली है। सूचना मिलते ही एटीएस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं, घटना स्थल वाली सड़क से आवाजाही रोक दी है।