वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में वाणिज्य विभाग की ओर से निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का आयोजन वाणिज्य विभाग की विभाग प्रभारी पूजा राठौर एवं सहायक आचार्य डॉ. पायल अरोड़ा ने संपन्न कराया। प्रतियोगिता में 20 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। डॉ. माधुरी रावत और डॉ. सीमा पुंडीर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। महात्मा गांधी नई सहस्त्राब्दि में प्रबंधन गुरु विषय पर छात्र-छात्राओं ने लेखनी के माध्यम से अपने अपने विचार रखे। कनुप्रिया ने प्रथम स्थान हासिल किया। रुचिका तोमर द्वितीय और प्राची रानी तृतीय रही। प्राचार्य प्रो. जीआर सेमवाल ने विजेताओं को बधाई दी और कहा कि शिक्षणेत्तर क्रियाकलापों में छात्र-छात्राओं को प्रतिभाग करना चाहिए, इससे व्यक्तित्व विकास होता है।