फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कनिष्का ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। द सेपियंस स्कूल की छात्रा कनिष्का ने खेल महाकुंभ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक व नकद पुरस्कार जीता है। विद्यालय प्रशासन की ओर से छात्रा को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। खेल महाकुंभ की सात से नौ फरवरी के बीच हरिद्वार में संपन्न हुई प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए कनिष्का ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम आने पर छात्रा को स्वर्ण पदक व 1500 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा विंटर ट्रैक सूट, समर शॉटस, टीशर्ट, जूते आदि भी पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य नवीन तनेजा, निदेशक रश्मि गोयल, प्रशिक्षक बेबी राठौर ने छात्रा के प्रदर्शन की सराहना करते हुए अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर नंदी बिष्ट, अश्विनी कुमार, सुमालती उनियाल, प्रशिक्षक बीएस राय, सतीश चौहान, सूरज चौहान, संजय चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें