फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामना हत्याकांड: अशोक ने बरामद कराई हत्या में प्रयुक्त पिस्टल, पत्नी और बेटी को याद कर खूब रोया

Sun, 08 Sep 2019 10:10 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

- पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में किया पेश, भेजा जेल
- आरोपी गौरव को लेकर पुलिस राजस्थान रवाना  
विज्ञापन
आरोपी अशोक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने कामना रोहिल्ला की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल आरोपी पति अशोक रोहिल्ला की निशानदेही पर बरामद कर लिया है। दोपहर में आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इसके अलावा जेल में बंद गौरव शर्मा को पुलिस ने कस्टडी में लेकर रिंकू का शव बरामद करने को राजस्थान के लिए रवाना हो गई है। 

विज्ञापन


धर्मपुर स्थित माता मंदिर रोड निवासी कामना रोहिल्ला की हत्या के बाद आरोपी गौरव शर्मा पिस्टल अशोक रोहिल्ला को सौंप गया था। पुलिस ने रोहिल्ला की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं। दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

हिरासत में अशोक रोया 

उधर, पुलिस ने जेल में बंद गौरव शर्मा निवासी सरधना, मेरठ को सात दिन की रिमांड पर ले लिया है। विवेचक दिलबर नेगी रात को गौरव शर्मा को लेकर राजस्थान रवाना हो गए, ताकि पता चल सके कि हत्या के बाद रिंकू का शव कहां फेंका गया था? 

पुलिस हिरासत में पत्नी और बेटी को याद कर अशोक खूब रोया। बोलता रहा, गलती हो गई। अलग हो जाता तो मुजरिम तो नहीं बनता। रिंकू का मर्डर पहले ही खुल जाता तो कामना बच जाती। रिंकू के मर्डर की गुत्थी न सुलझने के कारण उसका हौसला बढ़ गया था। अशोक बार-बार अपनी दो साल की बेटी से मिलने की गुहार लगाता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें