सेलाकुई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सहसपुर ने संगठन का विस्तार किया। अध्यक्ष अमित पंवार ने सहसपुर विधानसभा के अंतर्गत समस्त न्याय पंचायतों के अध्यक्ष नियुक्त किए। सहसपुर न्याय पंचायत से कालूराम मेहता को अध्यक्ष बनाया गया है। आमवाला न्याय पंचायत से सुशांत पुंडीर और झाझरा न्याय पंचायत से अमित रमोला को दायित्व सौंपा गया। सोरना डोभरी न्याय पंचायत से जितेंद्र सिंह नेगी और रामपुर भाऊवाला न्याय पंचायत से मनोज राणा को नियुक्त किया गया। आर्केडिया न्याय पंचायत से जगमोहन सेमवाल और सेलाकुई मंडल से जितेंद्र कुमार गुप्ता को भी नवीन दायित्व मिला है। अमित पंवार ने बताया कि जल्द ही मंडल अध्यक्षों की टीम के साथ हर ग्राम स्तर पर ग्राम पंचायत अध्यक्ष और वार्ड अध्यक्ष चुने जाएंगे। यह विस्तार आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के उद्देश्य से किया गया है। संवाद