फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अंडर-14 बालक वर्ग में कालसी की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज में कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। स्रोत विद्यालय
विज्ञापन
आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विद्यालयों की टीम ने शानदार प्रदर्शन के आधार पर अपने-अपने वर्ग में जीत हासिल की। प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में कुल सात टीम ने भाग लिया। इसमें विकासनगर व कालसी के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। कालसी की टीम 34-33 के अंतर से विजेता रही। इसी प्रकार अंडर-17 बालक वर्ग में भी सात टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच में विकासनगर ने कालसी ब्लॉक को 32-21 के अंतर से हरा दिया। अंडर-19 बालक वर्ग में विकासनगर व कालसी के बीच फाइनल खेला गया। मैच में विकासनगर ब्लॉक की टीम ने 28-23 के अंतर से जीत हासिल की। प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए ज्येष्ठ उप प्रमुख गुलफाम अली ने खिलाड़ियाें का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य संजीव कलूरा, ब्लॉक समन्वयक मोहन प्रसाद मिश्रा, अतीकुर्रहमान, जिला खेल समन्वयक जयदेव सिंह रावत, जयचंद चौहान, ईशम सिंह, हिमांशु वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें