फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मलबा आने से 11 घंटे बंद रही जौनसार बावर की लाइफलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
I- कालसी-चकराता मोटरमार्ग पर जजरेड के पास आया था मलबा
विज्ञापन

I

I- रविवार सुबह 10 बजे शुरू हो सका आवागमनI

जौनसार बावर की लाइफलाइन कालसी-चकराता मोटरमार्ग करीब 11 घंटे तक बंद रहा। शनिवार से रुक-रुककर जारी बारिश के चलते जजरेड में मोटरमार्ग पर मलबा और पत्थर आ गए थे। लोक निर्माण विभाग ने रविवार सुबह जेसीबी से मलबा हटाना शुरू किया। सुबह करीब 10.00 बजे मोटरमार्ग पर वाहनों का आवागमन सुचारू कराया गया। वहीं, साहिया क्षेत्र के करीब आधा दर्जन मोटरमार्ग भी मलबा और पत्थर आने से कई घंटों तक बंद रहे।



शनिवार की देर रात बारिश के बीच करीब 11.00 बजे कालसी-चकराता मोटरमार्ग पर जजरेड के पास सड़क पर मलबा और पत्थर आए गए थे। इस कारण मोटरमार्ग बंद हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। विकासनगर और देहरादून में नौकरी और जरूरी काम के लिए निकले कई लोगों को वापस साहिया लौटना पड़ा। सूचना पर लोक निर्माण विभाग खंड साहिया ने रविवार सुबह सड़क से मलबा और पत्थरों को हटाना शुरू किया। इसके बाद आवागमन बहाल शुरू हुआ।
विज्ञापन




वहीं, अलसी-सकनी-कनबुआ, बडनु-जोशी गांव, माख्टी-मरोड़ खेडा, सकनी-पंजिया, शंभू की चौकी-पंजिया आदि आधा दर्जन मोटरमार्ग पर भी मलबा आने से कई घंटों तक यातायात बाधित रहा। ग्रामीण गजेंद्र सिंह, संजीव चौहान, इंदर सिंह, धर्म सिंह आदि ने बताया कि स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने श्रमदान कर मलबा और पत्थर हटाए। इसके बाद से आवाजाही सुचारु हो सकी।
विज्ञापन





I
I

Iदो दिन से लगातार बारिश हो रही है, मार्ग पर मलबा आने की सूचना मिलते ही उसे हटाने का प्रयास किया जा रहा है। कालसी चकराता मोटरमार्ग पर सुबह 10.00 बजे मलबा और पत्थर हटाकर यातायात सुचारू कर दिया गया।
I

I
I

I- प्रत्यूष कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि, खंड साहियाI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें