फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्रधान ने पहले जमकर सुनाई, फिर जूते से कर दी पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्याें का बिल पास न करने पर भड़की प्रधान
विज्ञापन




कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच होने वाले विवादों को लेकर कालसी ब्लॉक लगातार चर्चा में बना हुआ है। बीते शुक्रवार को एक महिला प्रधान और ब्लॉक के कर्मचारियों व अधिकारियों के बीच जमकर बहस और जूते से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि कर्मचारियों की ओर से मामले में पुलिस को अब तक शिकायत नहीं दी गई है।



शुक्रवार को एक महिला प्रधान ब्लॉक कार्यालय पहुंची। उन्होंने अपने गांव में मनरेगा के तहत हुए कार्यों के दस्तावेज भुगतान के लिए अधिकारियों को सौंपे, लेकिन अधिकारियों ने भुगतान को लेकर आपत्ति लगा दी। इसपर प्रधान भड़क गई। पहले खूब बहस हुई फिर महिला प्रधान जूता लेकर अधिकारियों पर टूट पड़ी। प्रधान ने आरोप लगाया कि अधिकारी और कर्मचारी कार्याें के भुगतान में टालमटोल कर जनप्रतिनिधियों को परेशान करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन




करीब एक महीने पहले पूर्व कनिष्ठ उप प्रमुख और खंड विकास अधिकारी के बीच जबरदस्त बहस का मामला सामने आया था। विरोध में अधिकारी और कर्मचारी ब्लॉक कार्यालय में ताला लगाकर शिकायत के लिए सीडीओ के पास पहुंच गए थे। वहीं खंड विकास अधिकारी उर्मिला बिष्ट ने बताया कि महिला जनप्रतिनिधि को कार्याें के दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया तो वह बिफर पड़ी। कहा कि जनप्रतिनिधि अपने आधे अधूरे बिल पास करवाने की कोशिश करते हैं। कर्मचारी के मना करने पर उनपर दबाव बनाया जाता है। थाना प्रभारी रविंद्र नेगी ने बताया कि अब तक ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें