फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सिंचाई नहर में आया क्षमता से अधिक पानी, फसल बरबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जीवनगढ़ सिंचाई नहर में क्षमता से अधिक पानी आ जाने से 20 बीघा गेहूं की फसल खराब हो गई है। किसानों ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। एक पुल निर्माण के कारण जीवनगढ़ सिंचाई नहर को बंद किया गया था। मंगलवार की रात पानी छोड़े जाने के दौरान नहर में क्षमता से अधिक पानी आ गया और ओवरफ्लो होने लगा। किसान लियाकत, इमरान, कादिर आदि ने बताया कि सिंचाई नहर के पानी से 20 बीघा गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है। सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न हुई है। उन्होंने विभाग से मुआवजे की मांग की है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता मुकेश बहुगुणा ने बताया कि नहर में पानी की मात्रा को कम करके स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। साथ ही नहर से निकलने वाली छोटी नहरों को जगह-जगह बंद नहीं करने की अपील किसानों से की गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें