I
I
I
I- व्यापार मंडल अध्यक्ष ने भी दिया कांग्रेस का झटकाI
आम चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने कांग्रेस के संगठन के किले में सेंधमारी की है। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात के करीबी पूर्व पालिकाध्यक्ष नीरज अग्रवाल और पूर्व पीसीसी अध्यक्ष व विधायक प्रीतम सिंह के खास व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता समेत छह कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं। कल सभी नेताओं का स्वागत किया जाएगा। नेताओं ने भाजपा में शामिल होने के बाद विधायक मुन्ना सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की।
नीरज अग्रवाल के भाजपा में जाने से कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। नवप्रभात के चुनाव की बागडोर नीरज ही संभालते थे। अब खेमा बदलने से लोकसभा और नगर निकाय चुनाव भाजपा के लिए और दिलचस्प होगा।
वहीं, नगरपालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तैयारी कर रहे कुछ भाजपा नेताओं की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। नीरज अग्रवाल वरिष्ठ नेता हैं और पूर्व पालिकाध्यक्ष रह चुके हैं। उनके साथ व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता और पूर्व अध्यक्ष मनोज अग्रवाल भी भाजपा में आ गए हैं। दोनों ही नेताओं का व्यापारियों में मजबूत पकड़ है। निवर्तमान सभासद गिरीश सप्पल, व्यापार मंडल के पूर्व कोषाध्यक्ष प्रशांत शर्मा, पूर्व सभासद नगर पालिका राजीव चुग भी भाजपा में आ गए हैं। इधर, चर्चाओं का बाजार गर्म है। कयास लगाए जा रहे हैं कि एक और कांग्रेसी नेता भाजपा का दामन थाम सकते हैं।
Iयह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आकर्षण है। राष्ट्र निर्माण की जो लहर शुरू हुई है, आज हर कोई उसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहता है। कांग्रेस को छोड़कर जो नेता भाजपा में शामिल हुए हैं, वह हमेशा विकास के पक्षधर रहे हैं। भाजपा लोकसभा और नगर निकाय चुनावों में भारी अंतर से जीत दर्ज करेगी।
I
Iमुन्ना सिंह चौहान, विधायकI