फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जुगरान ने स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष रखीं दो मांगें

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। भाजपा नेता रवीन्द्र जुगरान ने स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से भेंट कर स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी दो महत्वपूर्ण मांगें रखीं। जुगरान ने कहा कि पिछले दो वर्षों से ऑप्टोमेट्रिस्ट सेवा नियमावली में संशोधन लंबित है। इसमें डिप्लोमा धारकों को शामिल कर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में तैनाती की जाए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने राज्य निर्माण के 25 वर्ष बाद भी ओटी तकनीशियन नियमावली न होने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नियमावली के अभाव में सर्जरी कार्य प्रभावित हो रहा है और हजारों युवा बेरोजगार हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने मामले की गंभीरता देखते हुए सचिव स्वास्थ्य को तत्काल पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें