नए घरों में दरारें नहीं, सर्वे में बढ़ रही संख्या
सचिव आपदा प्रबंधन ने बताया, कुछ घरों और जमीन पर आई दरारों में एक से दो मिलीमीटर की वृद्धि हुई है, लेकिन नए घरों में दरारें नहीं आई हैं। कुछ घरों में हल्की दरारें बढ़ी हैं। दरारों की जांच के लिए क्रेक मीटर लगाए गए हैं। सर्वे में दरार वाले नए घर जुड़ रहे हैं, इसलिए प्रतिदिन इनकी संख्या बढ़ जाती है। इसे नया क्रेक नहीं कहा जा सकता है।
दो अन्य होटलों में दरारों को किया जा रहा मॉनीटर
सचिव डॉ. सिन्हा ने बताया, दो अन्य होटलों में दरारें आई हैं। सीबीआरआई की ओर से इनकी मॉनीटरिंग की जा रही है। अगर ध्वस्तीकरण की जरूरत हुई तो इन्हें भी पूरी प्रक्रिया अपनाने के बाद ध्वस्त कर दिया जाएगा।
पालिका क्षेत्र के अंतर्गत इन भवनों में आई हैं दरारें
वार्ड का नाम- दरार वाले भवन - असुरक्षित घोषित भवन
गांधीनगर - 154 - 28
पालिका मारवाड़ी - 53 - 00
लोवर बाजार - 38 - 00
सिंहधार - 139 - 84
मनोहरबाग - 131 - 27
अपर बाजार - 40 - 00
सुनील - 78 - 26
परसारी - 55 - 00
रविग्राम - 161 - 00
कुल - 849 - 165