फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Joshimath Landslide: सीएम धामी ने आज बुलाई उच्चस्तरीय बैठक, शनिवार को लेंगे ग्राउंड जीरो का जायजा

Fri, 06 Jan 2023 07:13 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कुमाऊं से लौटे मुख्यमंत्री ने गुरवार शाम को जोशीमठ के संबंध में अधिकारियों के रिपोर्ट ली। अब शुक्रवार को उन्होंने इस मुद्दे पर बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोशीमठ में हो रहे भू धंसाव मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। राज्य सचिवालय में होने वाली इस बैठक में जोशीमठ में प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और नगर के पुनरोद्धार कार्ययोजना पर बड़े निर्णय हो सकते हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री शनिवार को जोशीमठ ग्राउंड जीरो पर जाकर हालात का जायजा लेंगे। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा को एक विशेषज्ञ दल गठित कर प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर अध्ययन करने के निर्देश दिए थे। विशेषज्ञ दल जोशीमठ पहुंच गया है।

विज्ञापन




Joshimath: ...तो क्या टनल के लिए विस्फोट करने से ही हो रहा भू-धंसाव? प्रशासन ने NTPC के सभी कार्यों पर लगाई रोक

बता दें कि जोशीमठ में भवनों, सड़कों और खेतों में आ रही दरारें और कुछ स्थानों पर पानी रिसने की घटना से क्षेत्र के लोग दहशत में है। जिला प्रशासन के निर्देश पर लोगों का सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी पुनर्वास किया जा रहा है।
विज्ञापन


Joshimath: सेना और ITBP की बढ़ी चिंता, मुख्यालय की ओर बढ़ रहा भू-धंसाव, सड़कों में पड़ीं दरारें, तस्वीरें
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, कुमाऊं से लौटे मुख्यमंत्री ने शाम को जोशीमठ के संबंध में अधिकारियों के रिपोर्ट ली। अब शुक्रवार को उन्होंने इस मुद्दे पर बैठक बुलाई है। बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु, आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी, चमोली के डीएम, गढ़वाल के आयुक्त, सिंचाई, लोनिवि, वित्त विभाग से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

माना जा रहा है कि बैठक में जोशीमठ के आपदा प्रबंधन के रोडमैप पर चर्चा हो सकती है। फैसले लेने के बाद मुख्यमंत्री शनिवार को जोशीमठ पहुंचेंगे और वहां भेजे गए विशेषज्ञ दल, जिला प्रशासन और जोशीमठ बचाओ अभियान से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री प्रभावित इलाकों का दौरा भी करेंगे और प्रभावित परिवारों से भी मिलेंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें