फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस रैली में थे अभिनेता जॉन अब्राहम, दो पक्षों का आपस में हो गया टकराव

Sat, 15 Dec 2018 08:42 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
भीड़ के साथ जॉन अब्राहम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मसूरी नगर में उस वक्त हालात बिगड़ गए जब एकता पार्टी की रैली के दौरान दो पक्षों का आपस में टकराव हो गया। इससे माल रोड पर अफरातफरी का माहौल हो गया।

विज्ञापन


देखते ही देखते बड़ी संख्या में भीड़ माल रोड पर जमा हो गई और प्रदर्शन करने लगी, जिससे वहां जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस को भी जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
 

चौंकिये मत यह हालात वास्तविक नहीं हैं। दरअसल, नगर में बॉलीवुड फिल्म बाटला हाउस की शूटिंग चल रही है, जिसके लिए बृहस्पतिवार को यह सीन फिल्माए गए।

विज्ञापन

रैली में दर्जनों आतंकवादी भी शामिल थे

निखिल आडवाणी के निर्देशन में मसूरी में हो रही जॉन अब्राहम इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले बॉलीवुड फिल्म बाटला हाउस की शूटिंग में बृहस्पतिवार को राजनीतिक दलों के बीच मुठभेड़ का सीन फिल्माया गया।
 
यह इस फिल्म का महत्वपूर्ण सीन था। फिल्म बाटला हाउस 19 सितंबर 2008 को दिल्ली में हुई मुठभेड़ पर आधारित है। इस फिल्म में जॉन पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जो भेष बदलकर आतंकवादियों का खात्मा करते हैं। 

गांधी चौक के समीप माल रोड पर फिल्माए गए सीन में एकता पार्टी (वास्तविक नहीं) की रैली निकल रही है। जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगा रहे है। रैली में दर्जनों आतंकवादी भी शामिल थे।
विज्ञापन

70 से अधिक कलाकारों को बुलाया गया

इस बीच जॉन भेष बदलकर वहां पहुंचते हैं। वे भी पार्टी के दो समर्थकों के साथ उनके कंधों पर हाथ रखकर नारे लगाते हुए प्रचार वाहन की ओर बढ़ते हैं और एक-एक कर आतंकवादियों का खात्मा करते हैं।
 
शूटिंग के अधिकतर सीन लाइब्रेरी चौक, माल रोड के सिटी प्वाइंट रेस्तरा, राजकमल रेस्तरा, सेवाराम जनरल मर्चेंट, उपहार वेजीटेरियन, दुग्गल विला-मस्जिद अमानियां गली और देर शाम कैंपटी रोड पर रतन होटल की गली के आसपास फिल्माए गए।

रैली वाले सीन के लिए स्थानीय के साथ ही बाहर से भी 70 से अधिक कलाकारों को बुलाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें