जॉन ने कहा कि मसूरी एक बहुत अच्छा हिल स्टेशन है, यहां की आबोहवा बहुत अच्छी है। प्रकृति ने मसूरी को नायाबा नेमतें बख्शी हैं, जिसे संजोए रखने की जरुरत है।
उन्होंने स्थानीय प्रशासन और नगर की जनता से आह्वान किया कि वे शहर की सुंदरता को बनाए रखें और शहर को प्लास्टिक कूड़े से मुक्त करने में सहयोग करें। उन्होंने यातायात व्यवस्था को और बेहतर करने की जरूरत बताई। जॉन अब्राहम मसूरी में दूसरी बार फिल्म की शूटिंग के लिए आए थे।
पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि पूर्व में नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई थी, जिसे पटरी पर लाने के लिए शीघ्र ही ठोस प्रयास किए जाएंगे।
वहीं, शहर में बहते सीवर पर उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों की जल्द बैठक बुलाई जाएगी। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में बहते सीवर को ठीक करवाया जाएगा। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि जिन होटलों के सीवर खुले में बह रहे हैं, उन्हें भी नोटिस दिया जाएगा।