डेयरिंग फोर्स सिक्योरिटी फैसिलिटी लिमिटेड में गार्ड के स्थाई 100 पद, सुपरवाइजर, फायरमैन अस्थाई 50 पद, एसआईएस इंडिया लिमिटेड में सुरक्षा जवान के नियमित 140 पद, रॉकमैन स्किल डेवलपमेंट सेंटर हरिद्वार में ट्रेनी प्रोडक्शन, ट्रेेनी एसेंबली, ट्रेनी क्वालिटी 120 पदों पर भर्ती की जाएगी।
चार जून तक दर्ज करा सकते हैं नाम
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि रोजगार मेेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थी चार जून तक अपना नाम क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में दर्ज करा सकते हैं। साथ ही भारत सरकार की वेबसाइट
https://www.ncs.gov.in में भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। साक्षात्कार सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
ये दस्तावेज लाने होंगे अभ्यर्थियों को अपने साथ
अपने मूल प्रमाणपत्र, प्रमाणपत्रों की छायाप्रति पासपोर्ट एवं आईडी प्रूफ लाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए सेवायोजन कार्यालय देहरादून में संपर्क कर सकते हैं।