फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कालसी में रोजगार मेला आज, 535 पदों पर होगी भर्ती

Fri, 30 Oct 2026 06:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कालसी। विशिष्ट सेवायोजन कार्यालय कालसी में आज यानी शनिवार को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में विभिन्न क्षेत्रों की नौकरी प्रदाता कंपनियां कुल 535 पदों पर भर्ती करेंगी। विशिष्ट सेवायोजन अधिकारी विनीता बडोनी ने ने बताया कि मेले के माध्यम से प्रशिक्षु सहयोगी, लाइन असेंबली ऑपरेटर, संग्रह अधिकारी और कंप्यूटर ऑपरेटर जैसे पद भरे जाएंगे। बिक्री कार्यकारी, बिक्री प्रबंधक और प्रयोगशाला तकनीशियन सहित विभिन्न उद्योगों से संबंधित पदों को भरने का लक्ष्य है। विशिष्ट सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि विभिन्न पदों की योग्यता के अनुसार सीधे साक्षात्कार और चयन किया जाएगा। संबंधित अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक तथा अन्य प्रमाण पत्रों के साथ सुबह 9:30 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें