फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेला : 1093 युवाओं को मिली नौकरी, चेहरे पर छाई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय पाॅलिटेक्निक पित्थूवाला में बृहस्पतिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान नौकरी पाकर 1093 बेरोजगार युवाओं के चेहरे खिल गए। रोजगार मेले में 81 कंपनियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान तकनीकी शिक्षा और उद्योगों का संगम भी देखने को मिला। गढ़वाल मंडल के 39 राजकीय और सहायता प्राप्त पाॅलिटेक्निक कॉलेजों के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित रोजगार मेले में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल शामिल हुए। उधर, तकनीकी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत वर्चुअल माध्यम से जुड़े।इस अवसर पर मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति और सशक्तीकरण के लिए तकनीकी उन्नति आवश्यक है। आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स, साॅफ्टवेयर डेवलपमेंट और रोबोटिक्स इंजीनियरिंग का दौर है। ऐसे में युवाओं को बदलती तकनीकों के अनुरूप स्वयं को निरंतर अपडेट करना होगा। उन्होंने कहा कि आज के समय में सरकारी नौकरियों के साथ-साथ निजी क्षेत्र और स्वरोजगार में भी व्यापक संभावनाएं हैं जहां प्रतिभा के अनुरूप प्रगति के अवसर उपलब्ध होते हैं। विधायक विनोद चमोली ने कहा कि तकनीकी शिक्षा को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप और अधिक सशक्त बनाया जा रहा है। इससे युवाओं की रोजगार क्षमता में वृद्धि होगी। सरकार उपनल के माध्यम से युवाओं को विदेशों में भी रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास कर रही है। उन्होंने युवाओं से अवसरों का अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें