फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hate Speech Case: जितेंद्र नारायण त्यागी सशर्त जमानत पर हुए हरिद्वार जेल से रिहा, संतों ने किया स्वागत

Wed, 14 Sep 2022 06:55 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार।

सार

आरोप है कि इसमें जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी ने नफरती भाषण दिया था। जिसका वीडियो वायरल होने पर 27 दिसंबर को नगर कोतवाली में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। इसी साल 13 जनवरी को पुलिस ने उनको गिरफ्तार किया और कोर्ट ने हरिद्वार जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
जेल से रिहा होने पर जितेंद्र नारायण त्यागी का स्वागत करते संत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्म संसद में नफरती भाषण देने के मामले में रोशनाबाद जेल में बंद उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी उर्फ वसीम रिजवी आज  सशर्त जमानत पर जेल से रिहा हो गए हैं। जेल से रिहा होते ही उनका स्वागत और अभिनंदन करने के लिए अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी समेत कई संत हरिद्वार जिला कारागार के बहार पहुंचे।

विज्ञापन


संतो ने शॉल और माला ओढ़ाकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान जितेंद्र त्यागी ने कहा कि वह अब हिंदू समाज के लिए काम करना चाहते हैं। मदरसों पर पूछे गए सवाल के जवाब में बोलते हुए उन्होंने कहा कि मदरसों को लेकर वह पहले भी अपना बयान दे चुके हैं और आज भी वह उसी बयान पर कायम हैं कि मदरसों को खत्म कर दिया जाना चाहिए।

ये है पूरा मामला

उत्तरी हरिद्वार वेद निकेतन में 17 से 19 दिसंबर तक धर्म संसद हुई थी। आरोप है कि इसमें जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी ने नफरती भाषण दिया था। जिसका वीडियो वायरल होने पर 27 दिसंबर को नगर कोतवाली में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। इसी साल 13 जनवरी को पुलिस ने उनको गिरफ्तार किया और कोर्ट ने हरिद्वार जेल भेज दिया था।

17 मई को सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल ग्राउंड के आधार पर उनको तीन महीने की अंतरिम जमानत दी थी। जमानत अवधि पूरी होने पर तीन सितंबर को त्यागी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने त्यागी की जमानत सशर्त मंजूर कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें