जम्मू के कटरा में सम्मानित होने के दौरान मौजूद बेटियां। स्रोत स्वयं
सेलाकुई। बेटियां फाउंडेशन के माध्यम से जम्मू-कश्मीर के कटरा में आयोजित किए गए सम्मान समारोह में सेलाकुई की दो बेटियों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें बहन-बेटियों की रक्षा, सुरक्षा व महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए दिया गया। फाउंडेशन ने समारोह में देशभर से बेटियों को आमंत्रित किया था। कार्यक्रम में सेलाकुई निवासी जेसिका अग्रवाल व स्नेह सेमवाल को माता वैष्णो देवी राष्ट्रीय आशीर्वाद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर उन्होंने फाउंडेशन का आभार जताया है। संवाद