फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जीवन सिंह की गाय और रतन सिंह की भैंस ने पाया पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिया। पशुपालन विभाग की ओर से ग्राम पंचायत कामला के ठलीन गांव में पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के पशुपालकों ने अपने पशुओं के साथ बढ़चढ़कर के प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी में जीवन सिंह की गाय और रतन सिंह की भैंस ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि दिनेश तोमर का बैल व मनीष की बछिया और बकरा पहले स्थान पर रहा। बृहस्पतिवार को आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ डॉ. नरेंद्र लाल ने किया। उन्होंने पशुपालकों को विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में बताया और मुख्यमंत्री पशुधन मिशन, पशुधन बीमा योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पशुपालक विभाग की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। बताया कि पशुपालकों को लिए कम दर में ऋण देने की व्यवस्था भी है। इस मौके पर उमेश कुमार मौर्य, रजनीश पांडे, नरेंद्र लाल, रवि कुमार, प्रमोद सजावल, काजल चौहान आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें