भाषण प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित करते प्राध्यापक। स्रोत महाविद्यालय
विकासनगर। डाकपत्थर स्थित वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में श्रम सुधार कानून 2025 विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा जेबा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। देश में लागू हुए नए श्रम सुधार कानूनों के प्रति युवाओं को जागरूक करने व उन्हें मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की गई भाषण प्रतियोगिता में विभिन्न काक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। उन्होंने श्रम सुधार कानून के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में जेबा ने प्रथम, आस्था राठौर ने द्वितीय और अनुष्का शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. पूजा राठौर, डॉ. मीनाक्षी राणा, डॉ. आराधना भंडारी शामिल रहीं। मौके पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. राधेश्याम गंगवार, डॉ. हरीश जेटली आदि मौजूद रहे। संवाद