जौनसार बाबा पौराणिक सांस्कृतिक लोक कला मंच की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दूसरे दिन कई पौराणिक लोक कलाकारों ने प्रतिभाग किया। हिमाचल के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार मोहन सिंह चौहान ने हिमाचली प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौनसार की संस्कृति प्रदेश का सिरमौर बताया।
शिर्के शादी जौनसार पावर पौराणिक लोक कला मंच ने जौनसारी पौराणिक हाथी नृत्य का प्रस्तुतीकरण किया। गढ़वाल के लोक कलाकार व जौनसार के लोकप्रिय कलाकार अर्जुन तोमर एवं मनोज सागर समेत जौनपुर की लोकप्रिय कलाकार सीमा चौहान ने अनेक प्रस्तुतियां दीं।
मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समिति को ऐसे कार्यक्रम करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने हाथी नृत्य को देखकर कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए। संस्था की ओर से जो कार्यक्रम किया जा रहा है, वह सराहनीय है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से समाज को अपनी संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलता है।
पुरोला के विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि जौनसार बाबा रमाबाई जौनपुर की लोक संस्कृति पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। कार्यक्रम में आयोजक मंडल के अध्यक्ष कुंदन सिंह चौहान, नरेश चौहान, गंभीर चौहान, प्रशांत नेगी, भारत चौहान, नरेंद्र सिंह चौहान, नरेश बादशाह, मनोज सागर आदि उपस्थित रहे।