दिल्ली में मेरे गांव की बाट को सम्मानित करते अतिथि। स्रोत संगठन
विकासनगर/चकराता। दिल्ली में स्थित गढ़वाल भवन के 67वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित गढ़ गौरव समारोह में जौनसारी भाषा की पहली फीचर फिल्म मेरे गांव की बाट को वर्ष 2023–24 की सर्वश्रेष्ठ उत्तराखंडी फिल्म घोषित किया गया। इस अवसर पर फिल्म के निर्माता-निर्देशक को गढ़ गौरव वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान–2025 से सम्मानित भी किया गया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड की आंचलिक फिल्मों ने राज्य की विविध लोक भाषाओं, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक यथार्थ को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके अलावा लेखकों, कलाकारों, संगीतकारों, तकनीशियनों और सिनेमाघरों से जुड़े कर्मियों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित हुए हैं। सुमिकल प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित इस फिल्म के प्रस्तुतकर्ता केएस चौहान, लेखक-निर्देशक अनुज जोशी, मुख्य अभिनेता अभिनव सिंह चौहान, गीतकार श्याम सिंह चौहान व संगीतकार अमित वी कपूर हैं। संवाद