फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 18 जनवरी को होगा पारंपरिक पोष त्यौहार जौनसारी मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
- पहली बार सिड़कू, मशयाड़ा-भात और शषाणी का मिलेगा स्वाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

चकराता। जौनसार-बावर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और पारंपरिक खानपान को संरक्षित रखने के उद्देश्य से 18 जनवरी को दिल्ली में पारंपरिक पोष त्यौहार जौनसारी मेला आयोजित किया जाएगा। इसे जौनसार-बावर के लोगों के आपसी मेल-मिलाप और सांस्कृतिक एकता का प्रमुख मंच माना जाता है। इस वर्ष मेले की खास बात यह रहेगी कि पहली बार जौनसार-बावर के पारंपरिक व्यंजन सिड़कू, मशयाड़ा-भात एवं शषाणी का विशेष आयोजन किया जा रहा है। मेहमानों को इन व्यंजनों के साथ-साथ जौनसारी लोक संस्कृति, रीति-रिवाजों और परंपराओं की झलक भी देखने को मिलेगी। समिति के चेयरमैन रतन सिंह रावत ने बताया कि मिलन समारोह पिछले 25 वर्षों से लगातार दिल्ली-एनसीआर में आयोजित किया जा रहा है। आमतौर पर यह आयोजन जनवरी के प्रथम सप्ताह में होता रहा है लेकिन इस वर्ष विशेष कारणों से 18 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है। बताया कि यह आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। मेले में संस्था की कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहेंगे। इनमें चेयरमैन रतन सिंह रावत, अध्यक्ष मायाराम जोशी, सचिव सुल्तान सिंह चौहान, उपाध्यक्ष मातर सिंह चौहान, एमएस नेगी, कार्यकारिणी सदस्य व भूतपूर्व अध्यक्ष विद्या जोशी, सचिन चौहान, चमन सिंह रावत, कुंदन सिंह चौहान, दिनेश वर्मा, सुनील चौहान आदि उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें